
टौणी देवी (हमीरपुर)। बागवानी विभाग के विषयवाद विशेषज्ञ डॉ. एनएस चंबयाल ने किसानों से आग्रह किया कि फलदार पौधे लगाकर बागीचे तैयार करने का अच्छा मौका है तथा उन्हें पूरा लाभ उठाना चाहिए। विभाग किसानों को पौधे लगाने के साथ ही अन्य योजनाओं पर अनुदान प्रदान कर रहा है।
चंबयाल रविवार को टौणी देवी में सूखा राहत के तहत आयोजित विभागीय शिविर में किसानों को संबोधित कर रहे थे। बरसात के दिनों में नए पौधे लगाने के लिए मौसम अनुकूल होता है तथा किसानों को विभिन्न प्रजातियों के फलदार पौधे उपलब्ध कराए जा रहे है। किसानों को विभाग द्वारा बागवानी मिशन के साथ ही अन्य उपलब्ध कराई जा रही योजनाओं की विस्तार से जानकारी प्रदान की। कहा कि किसानों को योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए आगे आना चाहिए। बागवानी विकास अधिकारी डॉ. गोपाल चौहान ने भी किसानों को खंड में चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने किसानों को आम, कटहल व पपीता के साथ ही कई तरह के फलदार पौधे भी वितरित किए। डॉ. चौहान ने कहा कि आगामी दिनों में भी प्रयास को जारी रखा जाएगा। कार्यक्रम में बारीं पंचायत के प्रधान देश राज चौहान, बागवानी प्रसार अधिकारी राणा के साथ ही अन्य लोग मौजूद रहे।
