
कुल्लू(भाग सिंह)आउटर सराज में दो मामलों में जमीन के नकली कागजात बनाकर जमीन हथियाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दोनों मामलों में जमीन मालिकों की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ भादंसं की धारा 420, 468, 471 और 120 के तहत मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पहले मामले में निरमंड क्षेत्र के बिट्टू राम ने आरोप लगाया है कि उनके पिता का वर्ष 1995 में निधन हो गया था और स्थानीय निवासी चिनी, लोदाराम, केसी राम और गोपाल दास ने जमीन के कागजों में छेड़छाड़ कर फर्जी कागज तैयार जमीन अपने नाम कर ली है। उधर, दूसरे मामले में निरमंड क्षेत्र के दलीप कुमार ने पुलिस को दिए गए शिकायत पत्र में कहा है कि निरमंड के एक व्यक्ति ने किसी अन्य जगह का पर्चा दिखाकर मकान वन विभाग की भूमि पर बना लिया है। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस ने दोनों मामलों में मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि जल्द पुलिस कार्रवाई कर आरोपियों को सलाखों के पीछे डालेगी।
