
बड़ा (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन के प्लासी गांव में भारी बारिश के चलते एक रिहायशी मकान गिर गया है। पीड़ित परिवार पड़ोसियों के घर में पनाह लिए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार किशोरी लाल निवासी प्लासी का रिहायशी कच्चा मकान भारी बारिश के चलते ध्वस्त हो गया है। मकान के ध्वस्त होने से किशोरी लाल का करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। गौर रहे कि किशोरी लाल गरीब परिवार से संबंध रखता है और मेहनत मजदूरी कर परिवार का पेट भर रहा है। ऐसे में मकान गिरने से उस पर मश्किलों का पहाड़ टूट पड़ा है। उधर पुतड़ियाल में विनोद कुमार का शौचालय गिर गया है। हाल ही में विनोद कुमार ने पंचायत के माध्यम से बनवाया था। दोनों परिवारों ने प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की।
