प्रिंस हैरी के अपहरण की फिराक में था तालिबान

प्रिंस हैरी के अपहरण की फिराक में था तालिबान

लंदन: तालिबान के एक शीर्ष कमांडर ने खुलासा किया है कि ब्रिटेन के शाही घराने के युवराज प्रिंस हैरी उनके मुख्य निशाने पर थे और वह उन्हें कब्जें में लेने की फिराक में थे। स्थानीय अख्तर डेलीमिरर ने तालिबानी कमांडर कारी नसरूल्लाह के हवाले से खबर दी है कि तालिबान के आतंकवादियों ने कई बार प्रिसं हैरी की सुरक्षा में सेंध लगाई।

नसरूल्लाह ने कहा, ”जब प्रिंस हैरी यहां अफगानिस्तान में ब्रिटेन के सुरक्षाबलों के साथ काम करते हैं तथा हमारे लड़ाकों पर बम गिराकर उनकी हत्या करते हैं तो हमारे जेहन में भी उसके लिए किसी प्रकार की कोई सहानुभूति नहीं होती है।” उसने कहा कि प्रिंस हैरी को कई बार कब्जे मे लेने की कोशिश की गई, लेकिन वह भागयशाली साबित हुआ।

उल्लेखनीय है कि प्रिंस हैरी दो बार ब्रिटेन के सुरक्षाबलों के साथ अफगानिस्तान में तैनात रह चुके हैं। लेकिन वर्ष 2008 में मीडिया की ओर से प्रिंस हैरी के अफगानिस्तान में तैनात होने की खबरे प्रकाशित होने के बाद तालिबानी आतंकवादी पहले से कहीं अधिक सक्रिय हो गए।

Related posts