प्राकृतिक आपदाओं को लेकर लोगों को किया सचेत

कुल्लू। उपमंडल बजंार की सैंज घाटी के कनौन गांव में सोमवार को बैसाखी मेले में देव परंपरा की अनूठी मिसाल देखने को मिली। इस बेला पर घाटी के जनता की रक्षा देवता ब्रह्मा, देवी लक्ष्मी और बनशीरा ने क्षेत्र की रक्षा व प्राकृतिक आपदाओं को टालने के लिए देव मंथन किया। मेले में सबसे पहले आराध्य देव ऋ षि ब्रह्मा और देवी भगवती के रथों को हजारों श्रद्धालुओं ने रस्सी से खींच कर पहाड़ी पर वास करने वाले देवता बनशीरा के मंदिर तक पहुंचाया गया। यहां पहुंचने पर देवता बनशीरा के साथ देवी भगवती व ऋ षि ब्रह्मा ने वर्ष भर में घटने वाली प्राकृतिक आपदाओं के बारे में मंथन कर भविष्यवाणी कर हारियनों को सचेत किया। इस देव प्रक्रिया को देखने के लिए कनौन गांव में हजारों श्रद्धालुओं का दिन भर तांता लगा रहा। सभी देव प्रक्रिया संपन्न होने के बाद देव हारियानों ने कनौन में ब्रह्मा के मंदिर में कुल्लवी नाटी का आयोजन किया ।

Related posts