प्रशांत के चित्रों को पसंद कर रहे पर्यटक

नग्गर (कुल्लू)। अंतरराष्ट्रीय रोरिक मेमोरियल ट्रस्ट नग्गर में चल रही छाया प्रदर्शनी सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। ट्रस्ट में आने वाला हर शख्स युवा चित्रकार प्रशांत ठाकुर के बनाए चित्रों की प्रशंसा कर रहा है। कल्चर ऑफ कुल्लू वैली विषय पर आधारित इस प्रदर्शनी में कुल्लू घाटी के प्राकृतिक सौंदर्य और जीवन शैली को दर्शाया गया है। 31 जुलाई तक चलने वाली छाया चित्र प्रदर्शनी में सिल्वर माउंटेन और देवी-देवताओं के शानदार चित्र प्रदर्शनी में लगाए गए हैं। प्रशांत ठाकुर अब जल्द ही शिमला, दिल्ली तथा मुंबई में भी प्रदर्शनी लगाएंगे। पर्यटक कुलवंत सिंह ने भी प्रशांत के चित्रों की खूब प्रशंसा की।

Related posts