
ऊना। एनएसयूआई ऊना इकाई ने बुधवार को कालेज में पेश आ रही समस्यायों को लेकर कालेज प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष करुण शर्मा के नेतृत्व में कालेज प्रशासन से उनकी मांगों को लेकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में पीने के पानी की उचित व्यवस्था की जाए, कैंपस की सफाई की जाए, कालेज में बस पास काउंटर खोला जाए, लाइब्रेरी में नई किताबों की व्यवस्था की जाए, बाहरी शरारती तत्वों पर रोक लगाई जाए और कालेज के मुख्य प्रवेश द्वार पर बाहरी शरारती तत्वों की रोक के लिए पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाए, जिससे छात्रों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि एनएसयूआई हमेशा से छात्र हित के लिए कार्य करती आई है और भविष्य में भी करती रहेगी। कालेज प्राचार्य डा. एसके चावला ने एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं को उनकी मांगों को लेकर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर अजय, अमित, सुमित, रमन, विकास राणा, नीरज, कुशल, कौशल, भरत भूषण, विकास सौणी, अमन, बरयाम, सौरव, गिप्पी, साहिल, संदीप व विवेक सहित अन्य एनएसयूआई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
