प्रवीण कंग और प्रवीण शर्मा बनीं महासचिव

हरोली (ऊना)। हरोली मंडल भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष सरिता चौधरी ने भाजपा नेता प्रो. राम कुमार, हरोली भाजपा मंडल अध्यक्ष जगजीत मनकोटिया तथा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रानी रनौत से विचार-विमर्श कर हरोली भाजपा महिला मोर्चा मोर्चा की कार्यकारिणी घोषित कर दी है। सरिता चौधरी ने बताया कि उपाध्यक्ष के रूप में हीरां थड़ा की बलवीर कौर, धर्मपुर से श्रेष्ठा देवी, भदौड़ी से अवतार कौर, रोड़ा से सुदेश कुमारी व नंगल कलां से गुलशन कुमारी को कार्यक ारिणी में शामिल किया गया है। पंडोगा से प्रवीण कंग और पंजावर से प्रवीण शर्मा को महासचिव बनाया गया है। रक्षा देवी पंडोगा, कुलविंद्र कौर ठाकरां, मिंदो देवी बाथू, किरण देवी भदसाली, कुंगड़त से प्रवीण जोशी, पूबोवाल से कुलविंद्र कौर, ललड़ी से रक्षा देवी, हरोली से निर्मला सैणी व ईसपुर से राणो देवी को सचिव नियुक्त किया गया है। कांगड़ की रजनी देवी को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। सदस्यों के रूप में सलोह से सलोचना, नगनोली से सोमा देवी, पंजावर से ऋतु (विमला देवी), दौलतपुर पंजावर से ममता देवी, खड्ड से लता देवी, भदसाली से लीला देवी, सलोह से रमेश कुमारी, बढेड़ा अप्पर से विजय कुमारी, बढेड़ा लोअर से स्वर्णी देवी, कांगड़ से तारा देवी, हरोली से मीना देवी, भदौड़ी से दर्शना देवी, पालकवाह से रेखा रानी व कुशंभर देवी, चांदपुर से शुकंतला देवी, ललड़ी से बख्शो देवी, नंगल खुर्द से सुनीता रानी, निर्मला देवी, बाथड़ी से जीतो देवी, रीना देवी, दुलैहड़ से अनीता ठाकुर, पोलियां माजरा से सुनीता देवी, गोंदपुर जयचंद से मनजीत कौर, गोंदपुर बुल्ला से मधु बाला व क्षमा देवी को शामिल किया गया है। भाजपा से संबंधित सभी महिला प्रधान, उपप्रधान व बीडीसी सदस्य महिला मोर्चा की मंडल कार्यकारिणी की सदस्य रहेंगी।

Related posts