प्रवासी मजदूरों के घरों को चोरों ने बनाया निशाना

जाजा (टांडा) (रविंद्र): शिमला पहाड़ी उड़मुड़ के नजदीक रहने वाले प्रवासी मजदूरों के घरों को चोरों द्वारा निशाना बनाए जाने का समाचार है।

बैंक ऑफ बड़ौदा के पीछे क्वार्टरों में रहने वाले प्रवासी मजदूरों साजन कुमार तथा राजीव कुमार मूल निवासी बिहार जब रात को सो रहे थे तब अज्ञात व्यक्ति उनके घरों से 2 मोबाइल, 1 हजार की नकदी तथा कपड़ों से भरे 3 बैग चोरी करके ले गए। चोरी की वारदात संबंधी पुलिस को सूचना दे दी गई है।

Related posts