
आनी (कुल्लू)। मंडी उपचुनाव में भारी मतों से चुनाव जीतीं प्रतिभा सिंह ने जीत का श्रेय मंडी संसदीय क्षेत्र के लोगों को दिया है। चुनाव जीतने के बाद अपने गृहक्षेत्र रामपुर आ रहीं प्रतिभा सिंह का आनी पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। आनी के राजा रघुवीर सिंह स्टेडियम में उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए आनी विस क्षेत्र सहित मंडी लोकसभा क्षेत्र के मतदाताओं का धन्यवाद किया और उन्हें जीत का श्रेय दिया। उन्होंने कहा कि यहां विकास की जीत हुई है और आगे भी वह पूरे लोस क्षेत्र में विकास को प्राथमिकता देंगे। उन्होंने कहा कि लूहरी औट सड़क को उच्च मार्ग की स्वीकृति मिल चुकी है और इस पर जमीनी स्तर पर कार्य करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि आनी में वह जल्द दोबारा आएंगी और जनता की समस्याओं को सुनेंगी। इस मौके पर विधायक खूबराम, पूर्व जिलाध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर, यूपेंद्र कांत मिश्रा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष उत्तम ठाकुर, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष ममता ठाकुर, पीसीसी सदस्य रामकृष्ण ठाकुर, किसान कांग्रेस अध्यक्ष फकीरचंद वर्मा, ख्यालेराम शर्मा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सतपाल, पूर्व अध्यक्ष सतपाल ठाकुर, संतोष ठाकुर, शेर सिंह ठाकुर, परसराम, कांता नेगी, फूला देवी, भागीरथी, महेंद्र ठाकुर, मंगतराम, कुलवंत कश्यप, आत्माराम ओम प्रकाश आदि मौजूद रहे।
