
कुल्लू। मनाली विकास मंच की बैठक में कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह के समर्थन का फैसला लिया गया। रविवार को आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष धर्मवीर धामी ने की। बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया कि लोकसभा उपचुनाव में मनाली विकास मंच प्रतिभा सिंह का समर्थन करेगा।
मंच के प्रवक्ता अनुराग प्रार्थी ने बताया कि बैठक में मनाली विकास मंच ने प्रतिभा सिंह को बिना किसी शर्त समर्थन देने का निर्णय लिया है। मनाली विकास मंच हर बूथ पर अपने कार्यकर्ता और पंचायत संयोजकों के माध्यम से प्रचार करेगा तथा कांग्रेस प्रत्याशी के लिए वोट मांगेेंगे। साथ ही प्रत्याशी का समर्थन करने के लिए जगह-जगह कार्यालय खोलेगी। तीन जून को मुख्यमंत्री के मनाली दौरे के दौरान उन्हें मनाली विकास मंच के सभी पदाधिकारियों और सदस्य संयोजकों की लिस्ट सौंपी जाएगी। मंच मुख्यमंत्री का सेऊबाग में ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत करेगा।
बैठक में मनाली विकास मंच के चंद्र सेन ठाकुर, प्रेम शर्मा, देवेंद्र नेगी, मान चंद ठाकुर, रुल्दा राम, नवीन तनवर, दौलत आचार्य, चमन शर्मा, अर्जुन देव, कृष्ण लाल, शेर सिंह, हरसंव लाल, ध्रुव अवस्थी, जगदीश शर्मा, इंद्रा शर्मा, कमला बौद्ध और किरण ठाकुर सहित विकास मंच के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
