प्रगति मैदान में 11वां इंफ्रा एजुका 2013 शुरू

नई दिल्ली। आईपी यूनिवर्सिटी ने छात्रों की दाखिला संबंधी उलझन दूर करने के लिए प्रगति मैदान में 11वां इंफ्रा एजुका 2013 नामक फेयर शुरू किया है। कुलपति प्रोफेसर डीके बंदोपाध्याय ने मंगलवार को इसकी शुरुआत की। फेयर में लगभग दो सौ से अधिक उच्च शिक्षण संस्थानों से जुड़े प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। प्रोफेसर बंदोपाध्याय के अनुसार, विश्वविद्यालय प्रति वर्ष एजुकेशन फेयर लगाता है ताकि 12वीं पास छात्रों की दाखिला संबंधी उलझनें दूर की जा सकें। विश्वविद्यालयों में हाई कटऑफ, मनपसंद कोर्स में सीट नहीं मिलने और कोर्स में सीट कम होने से अक्सर हजारों छात्र वंचित रह जाते थे। सरकारी विश्वविद्यालयों के अलावा अन्य विश्वविद्यालयों के विकल्प हैं, जहां वे अपनी मंजिल चुन सकते हैं। मार्गदर्शन के लिए छात्रों को यहां काउंसलर भी मिलेंगे।

Related posts