
चीन: प्यार जब सिर चढ़कर बोलता है तो इंसान कुछ भी करने पर मजबूर हो जाता है। इस बात का अंदाजा आप सामने आ रहे इस वीडिय़ों से खुद ही लगा सकते है। दरअसल हांगकांग के इस प्रेमी जोड़े के बीच गलतफहमी हो गई और जिसके बाद प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के सामने घुटने टेककर उसे मनाने लगा।
घुटनों के बल रोते हुए प्रेमी ने बताया कि उसका किसी दूसरी लड़की के साथ कोई अफेयर नहीं इसके बावजूद लड़की ने उसकी बात पर यकीन न करते हुए उसे एक के बाद एक कई थप्पड़ लोगों के सामने जड़ दिए। इस घटना के बाद उनकी ये वीडिय़ों वायरल हो गई और ये जोड़ा काफी मशहूर होता जा रहा है। आते जाते राहगीरों ने लड़के को अपनी प्रेमिका को छोडऩे के लिए प्रोत्साहित किया।
