पौने दो किलो चरस के साथ एक गिरफ्तार

कुल्लू। ब्रो में पुलिस ने एक व्यक्ति को एक किलो 700 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है।
पुलिस का एक दल एसएचओ राजकुमार की अगुवाई में शैंशर चौक पर नाका लगाए बैठा था। इस दौरान आने-जाने वाले लोगों की तलाशी की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने जाओं के अरन निवासी राजू राम से 1 किलो 700 चरस बरामद की। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस ने एनडीपीएस की धारा 20 के तहत मामला दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है। संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस का नशे के सौदागरों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Related posts