पोलिंग पीठासीन अधिकारी बनीं मानदेई

जरी (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जरी में राष्ट्रीय मतदाता दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बच्चों और स्कूल स्टाफ ने मतदाता दिवस पर शपथ ग्रहण कर किया। हिंदी की प्रवक्ता शकुंतला देवी ने बच्चों को वोटों के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने मतदाता से मतदान तक की तमाम कार्यप्रणाली पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। कार्यक्रम में बच्चों के बीच विभिन्न प्रतियोगिताएं भी करवाई गईं। भाषण प्रतियोगिता में दसवीं कक्षा की हूमादेवी ने प्रथम और जमा दो की तिलोतमा ने दूसरा स्थान हासिल किया। पेंटिंग में रोनिक प्रथम, गुलाब सिंह दूसरे और नेहा तीसरे स्थान पर रहीं। इसके अलावा मॉकड्रिल भी करवाया गया, जिसमें बच्चों की पोलिंग पार्टी बनाई गई। इसमें सुरक्षा गार्ड के रूप में आठवीं के रोनिक और दसवीं की भुवनेश्वरी ने भूमिका निभाई। पोलिंग पार्टी पीठासीन अधिकारी मानदेई बनीं। पोलिंग ऑफिसर की भूमिका वंदना, शिल्पा और चंपा नेगी ने निभाई। पोलिंग एजेंट का रोल टेकराम, राकेश और गोपाल ने निभाया। कार्यक्रम के अंत में स्कूल प्रधानाचार्य योगराज कौशल ने सभी प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर स्कूल के सभी अध्यापक वर्ग और कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में इंजार्च की भूमिका राजनीतिक शास्त्र के प्रवक्ता देवी राम ने निभाई।

Related posts