
ब्रिटेन के प्रसिद्घ साहित्यकार रेजीनॉल्ड मैसी सोमवार को सेंट जोंस कॉलेज में आयोजित एक साहित्यिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मैसी ने कार्यक्रम में भारतीय साहित्यकार शोभा डे के लेखन पर तीखे कटाक्ष करते हुए कहा कि वह खूबसूरत हैं, लेकिन सॉफ्ट पोर्नोग्राफी लिखती हैं। मैसी ने अपने संबोधन में कहा कि लोगों के भाग्य उदय होने के बहुत से कारण होते हैं। मशहूर लेखिका शोभा डे भारत में एक जाना-माना नाम है और उनके प्रसिद्घ होने का कारण उनका लिखा हुआ अश्लील साहित्य है। मैं उन्हें गंभीर लेखक नहीं मानता क्यंूकि वह जो लिखती हैं वह सॉफ्ट पोर्नोग्राफी है।
मैसी ने भारतीय साहित्य पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि इसमें पुराने समय से बदलाव आ रहा है। पहले किताबें हिंदी में लिखी जाती थीं लेकिन अब अंग्रेजी में का इल्तेमाल हो रहा हैं। ऐसा लग रहा हैं कि अंग्रेजी भारत की भाषा बनती जा रही है। जो अंग्रेजी नहीं पढ़ेगा, वह पिछड़ जाएगा। हालांकि अब अंग्रेजी भाषा में भी काफी बदलाव आ रहे है। इसमें ग्रीक, लेटिन भाषा के अलावा हिंदी, तमिल, कन्नड़ शब्दों का समायोजन किया जा रहा है। उन्होंने युवा वर्ग को पं.जवाहरलाल नेहरू की पुस्तक ‘डिस्कवरी ऑफ इंडिया’ पढऩे की भी को सलाह दी।
