पैसे बांटने को लेकर झगड़ा, 2 घायल

नथाना (बज्जोआणियां): दिहाड़ी के पैसे बांटने को लेकर कुछ मजदूर आपस में झगड़ पड़े। इनमें से 2 मजदूर जगतार सिंह तारी व गगनदीप सिंह घायल हो गए।

अस्पताल में भर्ती जगतार सिंह तारी निवासी कल्याण ने बताया कि गांव के ही कुछ नौजवानों से उसका झगड़ा हो गया। इससे उक्त लोगों ने उससे मारपीट कर घायल कर दिया। गगनदीप सिंह ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो उसको भी कई चोटें लग गईं।

Related posts