
कुल्लू। एनसीसी सप्ताह के उपलक्ष्य पर एयर विंग एनसीसी कुल्लू की ओर से कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सोमवार को एनसीसी के कैडेट्स ने पर्यावरण बचाओ रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। रैली के दौरान पेड़ लगाओ पर्यावरण बचाओ के नारों से पूरा कुल्लू शहर गूंज उठा। रैली में कुल्लू के करीब 75 एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया। यह रैली एनसीसी के वारंट आफिसर सतीश की अगुवाई में निकाली गई। एनसीसी आफिस कार्यालय से शुरू हुई रैली ढालपुर होते हुए दोबारा एनसीसी आफिस पहुंची। रैली में कैडेट्स ने पेड़ लगाओ, पर्यावरण बचाओ आदि नारे लगाकर लोगों को जागरूकता का संदेश दिया। जानकारी के अनुसार एनसीसी कैडेट्स ने एनसीसी सप्ताह के दौरान कुल्लू कालेज में रक्तदान शिविर लगाया था। इसके अलावा एनसीसी कैडेट्स ने कुल्लू शहर में ट्रैफिक पुलिस के साथ ट्रैफिक नियंत्रण का जिम्मा भी संभाला हुआ था। इस दौरान एनसीसी के स्टाफ जूनियर वारंट आफिसर सागरमल, सार्जेंट के लाल, सार्जेंट एके मिश्रा, सार्जेंट एसके सिंह तथा कारपोरल सीपी शर्मा ने भी एनसीसी कैडेट्स का मार्गदर्शन किया। रैली में कैडेट भूपेंद्र कुमार, सत्यवीर, सुमन देवी, प्रीति चौहान, कमला ठाकुर और चेतन कुमार समेत करीब 75 कैडेट्स ने भाग लिया।
आंशिक रूप से बाधित रहेगी बिजली
कुल्लू। 132 केवी उच्चतम क्षमता की नई लाईन बिछाने के कार्य के चलते
पूरे कुल्लू विद्युत मंडल में 19 से 22 नवंबर तक सुबह 9 से सायं 5 बजे तक बिजली की आपूर्ति आंशिक रूप से बाधित रहेगी। बिजली बोर्ड लिमिटेड के अधिषाशी अभियंता ने बताया कि इस दौरान उपभोक्ताओं को वैकल्पिक स्त्रोतों से बिजली देने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग का आह्वान किया है।
