पेंशनरों का मासिक भत्ता 500 रुपये करें

कुल्लू। सिविल पेंशनर एवं सोशल वेलफेयर एसोसिएशन कुल्लू ने मंगलवार को कलाकेंद्र में पेंशनर दिवस मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ गायत्री मंत्रोच्चारण के साथ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसोसिएशन के प्रधान सुभाष मेहंदीरत्ता ने की। उन्होंने सभी पेंशनरों का स्वागत किया। एसोसिएशन के महासचिव हीरा लाल ठाकुर ने पेंशनर दिवस पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर सात दिसंबर को सुंदरनगर में हुए पेंशनरों के सम्मेलन के बारे में चरचा करते हुए कहा कि सीएम ने इस दौरान पेंशनरों का मासिक भत्ता 500 करने, 65 साल आयु पूरी होने पर 5 फीसदी पेंशन वृद्धि तथा चिकित्सा बिलों के बकाया भुगतान को जल्द अदा करने का आश्वासन दिया है। पेंशनर दिवस पर पेंशनरों ने सरकार से अक्तूबर 2012 से लागू संशोधित ग्रेड पे को शामिल करने की मांग की ताकि जनवरी 2006 से पहले तथा अक्तूबर 2012 के बाद सेवानिवृत्त हुए पेंशनरों के बीच भेदभाव न हो। इस अवसर पर खेमराज शर्मा, पुरुषोत्तम शर्मा व अमर सिंह परमार ने अपने सुझाव रखे।

तपोवन में कल सीएम से मिलेगा जलवाहक संघ
कुल्लू। राज्य स्तरीय जलवाहक कम सेवादार संघ 19 दिसंबर को नियमितीकारण को लेकर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से तपोवन में मिलेगा। जिला कुल्लू जलवाहक कम सेवादार संघ के महासचिव चेत राम प्रभाकर ने कहा कि पूरे प्रदेश के जलवाहक कम सेवादार धर्मशाला जाकर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से 19 दिसंबर को मिलेंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि मुख्यमंत्री उनकी मांगों को पूरा करेंगे।

Related posts