पुलिस में अब चार की बजाय होंगी छह रेंज

नई दिल्ली। पुलिस में अब चार की बजाय छह रेंज होंगी। दो जिलों को मिलकर एक रेंज बनाई गई है। अभी तक दिल्ली पुलिस की एक रेंज में तीन जिले होते थे। जिले की कमान डीसीपी/अतिरिक्त पुलिस आयुक्त के हाथ में होती है जबकि तीन जिलों की कमान एक संयुक्त पुलिस आयुक्त के हाथ में होती थी। अब दो जिलों की रेंज होगी। कमिश्नर बीएस बस्सी ने पद संभालने के बाद यह पहला बड़ा कदम उठाया है।
पुलिस मुख्यालय से देर शाम जारी हुए एक बयान के तहत संदीप गोयल को सेंट्रल रेंज, संजय बेनीवाल को ईस्टर्न रेंज, मुकेश कुमार मीणा को नई दिल्ली रेंज, तेजेन्द्र सिंह लूथरा को साउथ वेस्टर्न रेंज और विवेक गोगिया को साउथ-ईस्टर्न रेंज का संयुक्त पुलिस आयुक्त बनाया गया है। साथ ही एसके गौतम को संयुक्त पुलिस आयुक्त/जीए व प्रवीण रंजन को संयुक्त पुलिस आयुक्त/ईओडब्ल्यू बनाया गया है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त वी. रंगानाथन को पश्चिमी जिले से हटाकर सिक्योरिटी भेजा गया है, जबकि डॉ. एके सिंह को एडिशनल सीपी लाइसेंसिंग, रणवीर को पश्चिमी जिले की कमान, धीरज कुमार को फर्स्ट बटालियन, रुपिंदर कुमार को डीसीपी ट्रैफिक (वीआईपी), राजवीर सिंह चौहान को डीसीपी ट्रैफिक (नई दिल्ली) और राजेन्द्र सागर को नॉर्थ-ईस्ट डीसीपी-एक बनाया गया है

Related posts