पुलिस ने धड़ाधड़ काटे वाहनों के चालान

ऊना जिला पुलिस ने यातायात नियमों की उल्लंघना करने पर वीरवार एवं शुक्रवार को 160 वाहनों के चालान काटे। इनसे 1 लाख 40 हजार 700 सौ रुपये का जुर्माना वसूल किया। अवैध खनन करते दो वाहनों के चालान काटकर 9320 रुपये का जुर्माना प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करते कुल 16 लोगों से 17 सौ रुपये का जुर्माना वूसला।
पुलिस अधीक्षक अनुपम शर्मा ने बताया कि नियमों की अवहेलना करने पर सात चालान बिना ड्राइविंग लाइसेंस, छह चालान निर्धारित गति से अधिक गति से वाहन चलाने पर, 55 चालान निजी वाहन को टैक्सी के रूप में प्रयोग करने पर, तीन चालान गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने पर काटे गए। चार चालान अनाधिकृत स्थान पर गाड़ी खड़ी करने पर, छह चालान बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाने पर, पांच चालान दोपहिया वाहन पर ट्रिपल राइडिंग, एक चालान बिना कागजात के गाड़ी चलाने पर, तीन चालान बिना सेफ्टी बेल्ट के गाड़ी चलाने पर, 68 चालान लापरवाही से वाहन चलाने पर, दो चालान मोटर वाहन अधिनियम की अन्य धाराओं के अंतर्गत किए गए।

Related posts