पुलिस ने जलाई नशे की खेप

ना। जिला ऊना के सभी थानों के अंतर्गत दर्ज मादक द्रव्य अधिनियम के अभियोगों में फैसलों के बाद नशे की खेप को जला दिया गया। इस खेप को लेकर न्यायालय में फैसला हो गया है। इन अभियोगों में किसी भी अदालत में कोई अपील नहीं है। इन मामलोें के तहत पकड़े गए नशे की खेप को पुलिस ने सपुर्द ए आग कर दिया।
एसपी ऊना अनुपम शर्मा ने बताया कि 29 अभियोगों में 12 किलो 610 ग्राम चरस, 46 अभियोगों में 2567 किलो 630 ग्राम चूरा पोस्त, 01 अभियोग में 12 ग्राम 800 मिली ग्राम स्मैक को पकड़ा गया था। एसपी अनुपम शर्मा की अध्यक्षता में इस खेप को जला दिया गया। इस मौके पर विरेंद्र ठाकु र, डीएसपी सुरेंद्र शर्मा, डीएसपी सागर चंद्र, प्रोबेशनर डीएसपी कु लविंद्र सिंह, थाना प्रभारी ऊना केएल बैरी, थाना हरोली के प्रभारी हरजीत सिंह, थाना बगंाणा के प्रभारी महिंद्र कु मार, थाना गगरेट के प्रभारी विश्वास वालिया, थाना चिंतपूर्णी के प्रभारी मुकेश कु मार, थाना अंब से सब इंस्पेक्टर नितिन कुमार एवं स्वतंत्र गवाहों में जतिंद्र मोहन मोदगगिल व तिलक राज मैहन उपस्थित रहे।
पुलिस लाइन झलेड़ा में नशे की इस खेप को आग लगा कर नष्ट किया गया। एसपी अनुपम शर्मा ने कहा कि नशे के कारोबारियों के खिलाफ पुलिस का अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने आम लोगों से भी अपील की है कि नशे के कारोबारियों के संदर्भ में पुलिस को सूचना दें। सूचना देने वालों का नाम पुलिस गुप्त रखेगी।

Related posts