
आनी (कुल्लू)। लूहरी चौकी पुलिस ने नाके के दौरान पुलिस ने 2 किलो 270 ग्राम चरस पकड़ी है। पुलिस और सीआईडी के संयुक्त नाके के दौरान जाजर कैंची के पास जांच के दौरान पीबी नंबर पिकअप से उस समय चरच बरामद की जिस वक्त गाड़ी नित्थर से लूहरी की ओर आ रही थी। इसकी पुष्टि थाना प्रभारी रोहित मृग पूरी ने खबर की पुष्टि की है।
पुलिस ने गाड़ी और चरस को कब्जे में ले लिया है। वहीं गाड़ी चालक चंद्र मोहन निवसी आनंदपुर साहिब जिला रोपड़ पंजाब की रहने वाला है। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर रही है।
थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस को देख की गाड़ी चालक डर गया। इस दौरान पुलिस ने गाड़ी चैकिंग की। इसमें पुलिस को तीन पैकेट में उक्त चरस बरामद हुई। उन्होंने कहा कि आरोपी को कल कोर्ट में पेश किया जाएगा।
