
अजीतवाल: जहां एक तरफ पंजाब पुलिस के अधिकारी अलग-अलग स्थानों पर सैमीनार लगाकर लोगों को पंजाब पुलिस की मदद करने, अपराधियों की सूचना देने, सड़कों हादसों का शिकार होने वाले घायलों को उठाने तथा उनकी सहायता करने का पाठ पढ़ाते हैं, वहीं मोगा जिले की एक पुलिस चौकी से करीब 100 मीटर की दूरी पर एक व्यक्ति सड़क हादसे का शिकार हो गया तथा सड़क पर दर्दनाक हालत में उसकी लाश को कई वाहनों ने कुचला परंतु नजदीक पड़ती चौकी के मुलाजिम चारपाइयों पर लेटकर आराम फरमा रहे थे।
जानकारी के अनुसार 18 जून को सुबह एक अज्ञात व्यक्ति नवां चूहड़चक्क पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर किसी वाहन की चपेट में आ गया तथा उस व्यक्ति की लाश के ऊपर से कई वाहन अनजाने में उसको कुचलकर गुजरते रहे तथा न ही किसी वाहन चालक ने मन में इंसानियत जागी तथा न ही पुलिस वालों को इसकी खबर मिली। इतने में सड़क से गुजरने वाले एक व्यक्ति ने इस प्रतिनिधि को लाश संबंधी बताया तथा साथ ही थाना अजीतवाल की पुलिस को सूचित किया जिन्होंने मौके पर पुलिस पार्टी भेजकर लाश को उठवाया।
