
ऊना। जिले में कार्यरत एक पुलिस अधिकारी ने वीरवार को कोई संदिग्ध पदार्थ निगल लिया। जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई है। अधिकारी को गंभीर हालत में ऊना स्थित क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया था। जहां से नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया है। वहीं पुलिस ने भी मामले के संदर्भ में छानबीन शुरू कर दी है। अभी तक अधिकारी की ओर से निगले पदार्थ के संदर्भ में कोई रिपोर्ट सामने नहीं आई है, लिहाजा पुलिस ने अभी तक एफआईआर भी दर्ज नहीं की है। यह अधिकारी पुलिस महकमे में एएसआई के पद पर कार्यरत बताया जा रहा है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिले में तैनात एक पुलिस अधिकारी ने वीरवार को किसी संदिग्ध जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। अधिकारी के साथ अन्य जवानों और परिजनों ने उन्हें तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया। जहां उनकी नाजुक होती हालत के चलते तुरंत चंडीगढ़ स्थित पीजीआई रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि अधिकारी की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। वहीं, एएसपी राकेश सिंह ने बताया कि घटना के संदर्भ में एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। निगले गए पदार्थ की पुष्टि होने पर ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस मामले पर नजर रखे हुए है।
