
नई दिल्ली में रुकने का इशारा करने से खफा नशे में धुत एक कार चालक ने दो पुलिसकर्मियों की पिटाई कर दी और उनकी वर्दी फाड़ दी।
पुलिस ने सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और मारपीट का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, सोमवार रात मुखर्जी नगर थाने में तैनात हवलदार श्याम सुंदर और अर्जुन बुराड़ी पिकेट के पास वाहनों की तलाशी ले रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार वहां पहुंची।
जिसे उन लोगों ने इशारा कर रुकने के लिए कहा। लेकिन चालक ने कार की रफ्तार और बढ़ा दी जिससे दोनों पुलिसकर्मी कार के चपेट में आने से बाल बाल बचे।
उसके बाद दोनों पुलिसकर्मियों ने बाइक से पीछा कर बुराड़ी रेड लाइट पर कार को रोक लिया। कार से नीचे उतरने के बाद चालक ने गाली गलौज शुरू कर दी।
विरोध करने पर उसने दोनों पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई की और उनकी वर्दी फाड़ दी। यह देखकर आस पास के लोगों ने आरोपी को दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी की पहचान बुराड़ी निवासी केदारनाथ के रूप मे है।
