पुरानी रंजिश को लेकर दो गुट भिड़े

मैड़ी (ऊना)। मैड़ी में पुरानी रंजिश के चलते दो गुटों में जबरदस्त मारपीट हो गई। जिसमें आधा दर्जन के करीब लोग घायल हो गए हैं। इन्हें उपचार एवं मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया है। जबकि पुलिस ने मौका-ए-वारदात पर पहुंच कर दोनों गुटों के ब्यान दर्ज कर क्रास केस दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा दोनों गुटों में पिछले कई दिनों से गहमागहमी बनी हुई है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मदन लाल निवासी मैड़ी ने शिकायत दर्ज करवाई कि मंगलवार रात्रि उसके घर में आकर गांव के चार लोग पुरानी रंजिश को लेकर बहसबाजी करने लगे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो सभी ने उस पर हमला कर दिया। जिसमें उसे चोटें आई हैं। वहीं, दूसरे गुट से कंस राज निवासी मैड़ी ने शिकायत दर्ज करवाई कि पुरानी रंजिश के चलते चार लोगों ने उससे मारपीट की। जिसमें उसे गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस अधीक्षक खुशहाल चंद शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने दोनों गुटों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत क्रास केस दर्ज कर लिया है

Related posts