‘पुनर्वास योजना के तहत 40 हजार लोगों को मिलेगा फायदा’

चंडीगढ़: प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने देश की सबसे बड़ी पुनर्वास योजना के तहत गरीबों के लिए बनाए गए फ्लैट्स की चाबियां सौंपते हुए कहा कि इस योजना से चंडीगढ़ के 40 हजार लोगों को फायदा पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि इस योजना के साथ चंडीगढ़ देश का पहला स्लम फ्री शहर बन जाएगा। पीएम ने कहा कि इस योजना से गरीबों को फायदा होगा।

पंजाब के राज्यपाल शिवराज पाटिल, हरियाणा के राज्यपाल जगन्नाथ पहाड़िया, पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हु़ड्डा प्रधानमंत्री के साथ इस इलाके में पहुंचे।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट करते हुए कहा है कि चंडीगढ़ शहर को झुग्गी झोपड़ी मुक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया। इस बड़ी समस्या को देखते हुए, केन्द्र ने शहरी गरीबों की आवासीय जरुरतों को पूरा करने में राज्यों को मदद देने की जिम्मेदारी अपने ऊपर ली है। पीएम ने कहा आज हमारे देश में स्लम में रहने वाले लोगों की संख्या लगभग 9.6 करोड़ है और 2017 तक यह बढ़कर 10.4 करोड़ तक हो जाने का अनुमान लगाया गया है।

इससे लगभग 40,000 लोगों को फायदा पहुंचेगा। यह निश्चय ही चंडीगढ़ शहर को झुग्गी झोपड़ी मुक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। पीएम ने कहा, मैं केंद्रीय मंत्रालय और चंडीगढ़ प्रशासन को इस महत्वपूर्ण मिशन को मेहनत और लगन से लागू करने के लिए बधाई देना चाहूंगा।

Related posts