पी.यू. में वाई-फाई बंद स्टूडैंट परेशान

चंडीगढ़: पंजाब यूनिवर्सिटी में गत 22 जुलाई को वाई-फाई सर्विस का उद्घाटन किया गया है लेकिन अभी भी स्टूडैंट इसका प्रयोग पूरी तरह से नहीं कर पा रहे हैं। हालांकि पी.यू. प्रबंधन ने वाई-फाई सर्विस फ्री में स्टूडैंट को देने का फैसला किया है।

उल्लेखनीय है कि इस प्रोजैक्ट के लिए 3.63 करोड़ का बजट रखा है। हालांकि इस सर्विस के लिए इन दिनों स्टूडैंट का रजिस्ट्रेशन जारी है और पी.यू. प्रबंधन का दावा है कि इस सर्विस का लाभ पी.यू. प्रबंधन रिसर्च, स्कॉलर्स और हॉस्टल को दिया जाएगा।

स्टूडैंट्स का कहना है कि अभी भी उन्हें वाई-फाई का पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा व यह सुविधा सही तरीके से काम नहीं कर रही है। छात्रों का कहना है कि हॉस्टल में वाई-फाई कनैक्ट करने में दिक्कत पेश आ रही है। इस कारण उन्हें साइबर कैफे जाकर ही काम निपटाना पड़ रहा है। पुसू के यादविंद्र ने कहा कि अभी वाई-फाई की सर्विस सही तरीके से शुरू नहीं हो पाई है।

कम्प्यूटर सर्विस सैंटर के डॉ. टंकेश्वर का कहना है कि वाई-फाई सर्विस स्टूडैंट को ठीक ढंग से मिले इसके लिए काम जारी है। जल्द ही पी.यू. के सभी स्टूडैंट इस सर्विस का फायदा उठा पाएंगे।

Related posts