पीरनिगाह में चार युवकों में चले लात-घूंसे

ऊना। प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पीरनिगाह में वीरवार रात पंजाब से आए चार युवकाें ने आपस में मारपीट की। एक दूसरे पर जमकर ताल-घूंसे बरसाए और हुड़दंग मचाते हुए कई अन्य श्रद्धालुओं को भी परेशान किया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने चारों आरोपी लोगाें को मारपीट करने और हुड़दंग मचाने के आरोप में काबू कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन आरंभ कर दी है। विख्यात धार्मिक पर इस तरह की वारदात से लोगों में रोष है।
पुलिस के अनुसार वीरवार देर रात हरमनदीप सिंह पुत्र गुरदीप सिंह निवासी रामपुर जिला होशियारपुर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पीरनिगाह में माथा टेकने आया था। इसी दौरान जोगिंद्र सिंह पुत्र मलकीयत सिंह निवासी निहालसिंहवाला जिला मोगा पंजा, कबीर पुत्र महेंद्र सिंह निवासी एकता कालोनी लुधियाना एवं अवतार सिंह पुत्र अमरजीत सिंह निवासी बलियाल जिला लुधियाना पंजाब ने पीरनिगाह में सार्वजनिक स्थान पर लड़ाई-झगड़ा शुरू कर दिया और हुड़दंगबाजी करने लगे। पुलिस ने धारा 107, 151 के अंतर्गत गिरफ्तार कर लिया है। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले की छानबीन आरंभ कर दी है।

Related posts