पीएचडी में दाखिले की स्क्रीनिंग 8 जून को

नई दिल्ली। अगर आपने दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू) में पीएचडी और टीआरएफ (टीचिंग कम रिसर्च फेलोशिप) प्रोग्राम में दाखिले के लिए आवेदन किया है तो अब संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए तैयार हो जाएं। सभी 13 प्रोग्राम में दाखिले के लिए आठ जून को स्क्रीनिंग टेस्ट होगा। इंटरव्यू 9, 10 व 11 जून को होंगे। पीएचडी प्रोग्राम की संयोजक डॉक्टर रुचिका मल्होत्रा के अनुसार, पीएचडी और टीआरएफ प्रोग्राम में दाखिले के लिए आठ जून को स्क्रीनिंग टेस्ट लिया जाएगा। बवाना स्थित डीटीयू कैंपस में में सुबह 9.30 से 10.15 बजे तक टेस्ट आयोजित होगा। दूसरी शिफ्ट में 11:15 से 12 बजे के बीच एप्लाइड फिजिक्स, सिविल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और तीसरी शिफ्ट में इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, ह्यूमनइटीज, एप्लाइड केमिस्ट्री, एप्लाइड मैथमेटिक्स, इंवायरमेंट इंजीनियरिंग, जबकि चौथी शिफ्ट में दोपहर 2:45 से 3:30 बजे के बीच मैनेजमेंट प्रोग्राम की परीक्षा होगी। चयनित छात्रों के नामों की सूची शाम 7:00 बजे वेबसाइट पर जारी कर दी जाएगी।

Related posts