
नगरोटा बगवां (कांगड़ा) स्थानीय गांधी मैदान में आयोजित हुई राजकीय प्राथमिक विद्यालयों की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में पालमपुर खंड ने ओवरआल ट्राफी पर कब्जा जमाया। जबकि उपमंडल स्तर पर आयोजित हुई सांस्कृतिक स्पर्धाओं में कांगड़ा उपमंडल ने पांच में से चार स्पर्धाओं में प्रथम रहकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
सोमवार को प्रतियोगिता के समापन पर सहायक शिक्षा निदेशक राजकुमार शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर विजेता टीमों को पारितोषिक वितरित करके सम्मानित किया। इस प्रतियोगिता के परिणामों में कबड्डी स्पर्धा के छात्र वर्ग में इंदौरा खंड प्रथम, पंचरुखी द्वितीय व देहरा तृतीय रहा। छात्रा वर्ग में डाडासीबा प्रथम, जवाली द्वितीय तथा भवारना खंड तृतीय रहा। खो-खो छात्र वर्ग में रक्कड़ प्रथम, पालमपुर द्वितीय व पंचरुखी तृतीय, जबकि छात्रा वर्ग में नगरोटा सूरियां प्रथम, देहरा द्वितीय व पालमपुर तृतीय रहा। बैडमिंटन स्पर्धा के छात्र वर्ग में पालमपुर प्रथम, डाडासीबा द्वितीय व देहरा तृतीय, जबकि छात्रा वर्ग में देहरा प्रथम, जवाली द्वितीय व रक्कड़ ने तीसरे स्थान पर बाजी मारी। वॉलीबाल स्पर्धा के छात्र वर्ग में पंचरुखी ने प्रथम, रैत ने द्वितीय व देहरा ने तृतीय स्थान पाया। इसी स्पर्धा के छात्रा वर्ग में रक्कड़ प्रथम, पालमपुर द्वितीय व नगरोटा सूरियां तृतीय रहा। सांस्कृतिक स्पर्धा के एकांकी नाटक में कांगड़ा उपमंडल प्रथम, पालमपुर द्वितीय व नूरपुर तृतीय रहा।
एकल गायन में पालमपुर प्रथम, नूरपुर द्वितीय व देहरा उपमंडल तृतीय रहा। समूह गान में कांगड़ा प्रथम, पालमपुर द्वितीय व नूरपुर तृतीय रहा। भाषण में कांगड़ा प्रथम, पालमपुर द्वितीय तथा देहरा तृतीय रहा। जबकि लोकनृत्य में कांगड़ा ने प्रथम, पालमपुर ने द्वितीय तथा देहरा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में उक्त स्पर्धाआें के अलावा एथलेटिक्स की स्पर्धाएं भी करवाई गईं। इसमें विभिन्न खंडों के बच्चों ने शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन किया। इस मौके पर खंड प्राथमिक शिक्षा अधिकारी नगरोटा बगवां लक्ष्मी देवी, राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष पवन शर्मा व राजेश राणा, जिलाध्यक्ष जीएस बेदी, महासचिव संजय पीसी, नगरोटा बगवां खंड अध्यक्ष अनिल भाटिया, महासचिव हरभजन सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरिंद्र राणा, सचिव भूपेंद्र जंवाल तथा कोषाध्यक्ष कमलजीत व अन्य खंडों के प्रभारी अध्यापक भी उपस्थित रहे।
