पार्टी में बगावत के बाद अब लालू की बेटी है मोदी के भाषण की मुरीद

पार्टी में बगावत के बाद अब लालू की बेटी है मोदी के भाषण की मुरीद

नई दिल्ली: आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की बड़ी बेटी और पाटलिपुत्र से पार्टी की उम्मीदवार मीसा भारती बीजेपी के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के भाषण की मुरीद हैं। एक निजि न्यूज चैनल से खास बातचीत में उन्होंने मोदी के भाषण की जमकर तारीफ की।

मीसा ने कहा कि नरेंद्र मोदी के भाषण शानदार होते हैं और भाषण देने में उनके स्तर का कोई नेता फिलहाल नहीं है। जब उनसे मोदी के बारे में राय पूछा तो मीसा भारती ने कहा कि मोदी की विचारधारा अलग है लेकिन वह उनके भाषण की मुरीद जरूर हैं।

बतां दें कि हाल ही में लालू के सहयोगी रहे रामविलास पासवान ने आरजेडी से बगावत कर मोदी की पार्टी से गठबंधन किया है। और वहीं अब लालू की बेटी को भी मोदी के भाषण शानदार लगते है ऐसे में लगता है कि लालू अपने परिवार में ही एकजुट नहीं है।

Related posts