पानी के दुरुपयोग पर कटेगा कनेक्शन

टौणी देवी (हमीरपुर)। पानी के दुरुपयोग पर विभाग सख्त हो गया है। ऐसा करने वालों का कनेक्शन काट दिया जाएगा। टुल्लू पंप का प्रयोग करने पर इसे जब्त कर लिया जाएगा। गर्मियों में पेयजल संकट से निपटने के लिए विभाग गंभीर हो गया है। विभाग को कई स्थानों से पानी के दुरुपयोग की लगातार शिकायतें मिल रही हैं। इन्हें विभाग गंभीरता से ले रहा है। इसीलिए पानी का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ शिकंजा कसने की तैयारी विभाग ने कर ली है।
फील्ड स्टाफ को भी आदेश जारी कर दिए गए हैं। भी व्यक्ति पानी का दुरुपयोग करता है, उसके खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाएगी। टुल्ल्ूा पंप तथा पाइपों को जब्त कर लिया जाएगा। विभाग के बारीं मंदिर सेक्शन के कनिष्ठ अभियंता संतोष कुमार ने बताया कि लोगों को गर्मियों में पानी की दिक्कत न हो इसके लिए विभाग हर संभव प्रयास कर रहा है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि पानी का दुरुपयोग न करें।

Related posts