पानी के टैंकों से बुझ रही लोगों की प्यास

ऊना। बरनोह गांव के लोगों को पिछले तीन वर्षों से पेयजल समस्या का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि लोगों को पीने के लिए गांव में पानी के टैंकों को मंगवाना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि विभाग को कई बार इस मामले से अवगत करवाने के बावजूद समस्या का हल नहीं निकला है। इसकी शिकायत उन्होंने उपायुक्त अभिषेक जैन से की है।
स्थानीय लोगों में अशोक कुमार, राज कुमार, राजेंद्र कुमार, कमल कुमार, सलीम, नजीर मोहम्मद, गौहर मजीद, बसीम अहमद, रणवीर, जसवीर, प्रवीण, मुमताज बेगम, दर्शन, आशा, अनवरी, सुलोचना, सलीम, तलहा अहमद, फरीद अहमद, अरुण, सलमान, रजीना बेगम, असलम, रेश एवं वेशका ने बताया कि उन्हें पिछले तीन वर्षों से पेयजल समस्या से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार ने पानी के टैंक तक लाइन बिछाने को पाइपें दीं, जबकि खुदाई का खर्चा उन्होंने स्वयं उठाया, लेकिन आज तक टैंक से पानी कनेक्शन नहीं दिया जा रहा है। इसके चलते उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने कहा कि यदि समय रहते समस्या का हल नहीं निकला तो उन्हें मजबूरन धरना प्रदर्शन करने का आयोजन किया जाएगा। उधर, उपायुक्त अभिषेक जैन ने कहा कि लोगों की समस्या को देखते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को आदेश दे दिए गए हैं।

Related posts