पाणी री टांकी ओ… पर लूटी वाहवाही

हमीरपुर। गुरुकुल पब्लिक स्कूल हमीरपुर में शिक्षक दिवस पर एक्टिविटी डे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के प्रधानाचार्य रविंद्र पुरी ने दीप प्रज्वलित किया। इस दौरान सरस्वती वंदना से कार्यक्रम का आगाज किया गया।
छात्रों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। छात्रों ने पाणी री टंकी ओ भाई रामा…, नगाड़ा नगाड़ा नगाड़ा बजा…, झूम बराबर झूम…, मेरी आशिकी तुम ही हो…, झक मार के…, रोहड़ू जाणा मेरी अम्मिए…, ऐसा देश है मेरा…, वन टू थ्री फोर…, हायो रामा… आदि गानों पर खूब तालियां बटोरीं। छात्रों ने एकल डांस में भी खूब वाहवाही लूटी। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य रविंद्र पुरी ने छात्रों को शिक्षक दिवस के बारे में जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने प्राचीन और वर्तमान में शिक्षकों के बारे में भी अपने विचार रखे। जूनियर वर्ग के सोलो डांस में आदित्य पहले, आस्था दूसरे और इशिता, अकांक्षा तीसरे स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग के ग्रुप डांस में कल्पना पहले, सरोजनी दूसरे और लक्ष्मी व इंदिरा तीसरे स्थान पर रहीं। कार्यक्रम में वंशिका, तान्या, अर्शिता, इशिता, शिवानी, भावना, आदित्य, आकर्षित, आयूष, अक्षय, नेहा, निधि, श्वेता, समीर, अंकुज, उनति, अक्षय, भानू, मेघना, आस्था, अतुल, अभिषेक, दिव्या, अदिति, संस्कार, सक्षम, प्रीति, अकांक्षा, नेहा, निधि, श्वेता, समीर, अंकुज, उन्नति, पूनम, निखिल, कनिका, निवेदिता, भानु, हरीश, अलीशा, अनिकेत, अनुष्का, समीक्षा, शुभम, बंसल, शिवम, नितिन, प्रेरणा, विवेक, रितु, आर्ची, काजल, सानिका, अंकिता, शिवानी, नितिन, प्रेरणा, विवेक, ऋतु, आर्ची, काजल, सानिका, अंकिता, शिवानी, इशा, उर्वशी, कंचन, पुलकित, राजन, कनिष्क, मोहित, अंबिका, वेदांत, अशीश, रोज, मोनिका, सिया, साक्षी, अमिषा, कर्ण, पूजा, राहुल, रजत आदि ने भाग लिया।

Related posts