पागल कुत्ते ने तीन महिलाओं का काटा

चौंतड़ा (मंडी)। चौंतड़ा क्षेत्र के ग्राम पंचायत भडयाड़ा में शनिवार शाम को एक पागल कुत्ते ने खेतों में काम कर रही तीन महिलाओं को काट दिया। पागल कुत्ते के आतंक से लोग भयभीत हैं।
ग्राम पंचायत भडयाड़ा के वार्ड-5 की वार्ड सदस्य अनिता देवी ने बताया कि अपने खेतों में कार्य कर रही पंचायत के पातकू गांव की विमला देवी व वीना देवी व लदरुहीं गांव की शकीना देवी को पागल कुत्ते ने काटकर घायल कर दिया। तीनों महिलाओं को सिविल अस्पताल जोगिंद्रनगर में प्राथमिक उपचार के लिए ले जाया गया। विमला देवी व वीना देवी को सिविल अस्पताल जोगिंद्रनगर से उपचार के लिए टांडा रेफर किया गया है, जबकि शकीना देवी को छुट्टी दे दी गई है। इस बारे में सिविल अस्पताल जोगिंद्रनगर में तैनात महिला चिकित्सक सुमन बिष्ट ने बताया कि इन तीन महिलाओं को कुत्ते के काटे जाने पर लगाए जाने वाले एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाए गए हैं और दो महिलाओं को कुत्ते ने गंभीर रूप से काटा था, जिन्हें टांडा मेडिकल कालेज रेफर किया गया है।

Related posts