पाक अत्याचार से तंग आए 450 हिन्दू परिवार ने किया पलायन

पाक अत्याचार से तंग आए 450 हिन्दू परिवार ने किया पलायन

अमृतसर: पाकिस्तान में तालिबान व कट्टरपंथी मुस्लिम संगठनों के अत्याचार से तंग आकर हिन्दू परिवारों का भारत आना जारी है। आज अंतर्राष्ट्रीय अटारी बार्डर के रास्ते लगभग 450 हिन्दू परिवार पलायन करके भारत आए हैं।

हालांकि यह परिवार इन्दौर व अन्य राज्यों में हिन्दू धार्मिक स्थलों की यात्रा करने का बहाना बना रहे हैं लेकिन सुरक्षा एजैंसियों की रिपोर्ट के अनुसार ज्यादातर परिवार पाकिस्तान को छोड़ आए हैं और दोबारा पाकिस्तान नहीं लौटेंगे क्योंकि पाकिस्तान में हिन्दू परिवारों की सुरक्षा करने वाला कोई नहीं है लेकिन इससे भारतीय सुरक्षा एजैंसियों की सिरदर्दी भी बहुत बढ़ गई है क्योंकि पाकिस्तान से आने वाले परिवारों पर नजर रखना आसान नहीं है।

ऐसे में आई.एस.आई. के एजैंट भी हिन्दू परिवार के वेश में भारत में घुसपैठ कर सकते हैं। दूसरी तरफ पाकिस्तान से आने वाले हिन्दू परिवारों का कहना है कि पाकिस्तान में हिन्दुओं को जजिया देना पड़ता है। हिन्दू लोग पाकिस्तान में कारोबार नहीं कर सकते हैं, धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव बनाया जाता है और हिन्दू महिलाओं की इज्जत भी सुरक्षित नहीं है।

Related posts