पाकिस्तान में हिंदू मंदिर तोड़ने से भड़का हिंजामं

पिथौरागढ़। हिंदू जागरण मंच (हिंजामं) ने पाकिस्तान के कराची शहर में 100 साल पुराने मंदिर को ढहाने की निंदा की है। इसके विरोध में संगठन ने पाकिस्तान सरकार का पुतला फूंका।
हिंजामं के जिला उपाध्यक्ष सोनम पांडे के नेतृत्व में गांधी चौक में एकत्रित हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि पाकिस्तान में रहने वाले हिंदुओं पर अत्याचार बढ़ते जा रहे हैं। कुछ कुंठित मानसिकता के लोगों ने पाकिस्तान के कराची शहर में 100 साल पुराने हिंदू मंदिर को तोड़ दिया है। मंदिर ध्वस्त की इस वारदात से भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में रहने वाले हिंदुओं की भावनाओं को गहरी चोट पहुंची है। इस अवसर पर प्रदर्शनकारियों ने भारत सरकार से पाकिस्तान पर इस मंदिर को दोबारा बनाने के लिए दबाव डालने की मांग की गई।
डा. मनोज जोशी ने कहा कि पाकिस्तान में होने वाले अत्याचारों की वजह से हिंदुओं की तादाद लगातार कम हो रही है। पुतला दहन कार्यक्रम में अजय वर्मा, भूपेंद्र चंद, बलदेव भट्ट, सुनील, अनील, गिरीश कांडपाल, अभिषेक पंत, विक्रांत सिंह, महेश जोशी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related posts