पाकिस्तान में पलटी बस, 35 लोग घायल

पाकिस्तान में पलटी बस, 35 लोग घायल

हैदराबाद: पाकिस्तान में खैबरानी के समीप राजमार्ग पर एक बस के अनियंत्रित होकर पलट जाने से कम से कम 35 लोग घायल हो गए। जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक बारातियों को लेकर तेजगति से जा रही बस अनियंत्रित होकर पलट गई।

दुर्घटना में 35 लोग घायल हुए हैं। घायलों में दुल्हा और दुल्हन भी शामिल है। घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक कई घायलों की स्थिति चिंताजनक है।

Related posts