पाकिस्तान में तीर्थयात्री बस पर आत्मघाती हमला, 2 की मौत व 31 घायल

पाकिस्तान में तीर्थयात्री बस पर आत्मघाती हमला, 2 की मौत व 31 घायल

क्वेटा:  पाकिस्तान के क्वेटा में एक यात्री बस को निशाना बनाकर किए गए आत्मघाती हमले में कल कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। बलूचिस्तान के सूचना मंत्री अब्दुल रहीम ने बताया कि तीर्थयात्रियों से भरी हुई एक बस ईरान से आ रही थी इस दौरान बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा में अख्तरबाद मोड़ पर विस्फोटको से लदी एक कार में एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोट कर दिया।

उन्होंने बताया कि इस घटना में अब तक दो लोगों की मौत होने और 31 लोगों के घायल होने की पुष्टि हुई है। क्वेटा के एक अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान ईरान सीमा पार करने के बाद जैसे ही बस क्वेटा में घुसी यह विस्फोट हुआ। बस में कम से कम 46 लोग सवार थे। वे ईरान के धार्मिक स्थानों की यात्रा करने के बाद अपने घरों को वापस लौट रहे थे।

Related posts