पाकिस्तान में तीन लोग आनर किलिंग के शिकार

पाकिस्तान में तीन लोग आनर किलिंग के शिकार

नोवशेरा: पाकिस्तान में खैबर पख्तुनख्वा प्रांत के नोवशेरा जिले में शान के लिए एक महिला सहित तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दिये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जीनत खान और उसके ससुर वली मोहम्मद की गत शुक्रवार की रात महिला के भाई जावेद खान ने उस समय गोली मार दी जब वे अपने घर में सो रहे थे।

जीनत ने दो वर्ष पूर्व अमजद खान से एक स्थानीय अदालत में विवाह किया था और जिले के उमेर अबाद शहर में रह रही थी। पुलिस ने के शवों को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भिजवा दिया है। अमजद ने पत्नी और पिता की हत्या को लेकर जीनत के भाई जावेद के खिलाफ पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

एक अन्य घटना में पुलिस ने नोवशेरा के देगी खेल इलाके से एक अफगानी व्यक्ति का शव बरामद किया है। बताया जाता है कि अफगानी नागरिक स्थानीय निवासी अब्दुल रशीद की पुत्री शबीना नाज को बलपूर्वक अपने देश ले जाना चाहता था। माना जाता है कि इससे क्षुब्ध होकर शबीना के भाईयों ने उसे गोली मार दी। शबीना के भाई फरार हैं।

Related posts