
बटाला: आज एक्स सर्विसमैन बटाला रजिस्टर की बैठक एसोसिएशन के हैड आफिस उमरपुरा बटाला में हुई। जिसमें अहम मुदें पर विचार किया गया। जिसमें सबसे पहले एक्स सर्विसमैनों की मांगों बारे विचार किया गया ओर ज्यादातर सारी बैठक का बिंदू पाकिस्तान की ओर से किए काले कारनामे रहे।
इस मौके एक्स सर्विसमैनों ने पाकिस्तान को सख्त शब्दों में ताडऩा की गई कि शायद वह पहली लड़ाईयां को भूल चुका है कारगिल में बुरी तरह मार खाने के बावजूद भी अपनी काली करतूतों से बाज नहीं आ रहा। उन्होने कहा कि हमारी एक्स सर्विसमैन यूनियन प्रत्येक समय अपने देश की खातिक कुर्बानी देने के लिए तैयार बर तैयार है ओर बार्डर पर अपने सेनिकां के साथ दुश्मन को मुंह तोड़ उत्तर देने के लिए तैयार हैं।
हम पाकिस्तान को ताडऩा करने हैं कि हमने कोई चूडिय़ां नही पहनी क्योंकि सबर की भी कोई हद होती है। आखिर में हम राजनीतिवानों को निवेदन करते हैं कि शहीदों की कुर्बानी पर राजीनी करने से संकोच करना चाहिए क्योंकि ए. सी. रूम में बैठ कर ब्यान देने आसान है ओर सेवा करनी बहुत मुश्किल है। इस बैठक को संबोधित करते कैप्टन तरसेम सिंह व कैप्टन कश्मीर सिंह ने पाकिस्तान को फिर से सख्त शब्दों में ताडऩा की कि भारत को मजबूर न करे। बैठक में 150 के करीब सदस्य हाजिर थे।
