
कुल्लू। पंचायत युवा क्रीड़ा और खेल अभियान (पायका) के तहत अंडर-16 आयु वर्ग की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं 20 जुलाई से आरंभ होंगी। जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं में लड़कों के वर्ग में वॉलीबाल, बास्केटबाल, कबड्डी, 800 मीटर दौड़, 1500 और 3000 मीटर दौड़ की स्पर्धाएं होंगी। इसी तरह लड़कियों के लिए वॉलीबाल, बैडमिंटन और कबड्डी के साथ 100, 400, 800,1500 और 3000 मीटर की दौड़ करवाई जाएगी।
जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी ने बताया कि विकास खंड नग्गर की प्रतियोगिताएं 20 जुलाई को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल रायसन में होंगी। विकास खंड कुल्लू की 23 और 24 जुलाई को ढालपुर, बंजार की 26 और 27 जुलाई को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बंजार में, आनी की 7 और 8 अगस्त को राजकीय उच्च पाठशाला रोवा में तथा निरमंड खंड की प्रतियोगिता 10 अगस्त को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल अरसू में होगी।
जिला स्तरीय प्रतियोगिता 29 अगस्त को होगी। संजय शर्मा ने बताया कि पहली जनवरी 1998 को या इसके बाद जन्में खिलाड़ी ही प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। प्रतिभागियों में खानपान की व्यवस्था और आने-जाने का किराया युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से दिया जाएगा। रात्रि ठहराव करने वाले खिलाड़ियों को बिस्तर, थाली, गिलास और नित्य उपयोग का सामान साथ लाना होगा।
Share Tweet
