पांच हजार युवाओं को देंगे गाइड का प्रशिक्षण

पधर (मंडी)। स्वास्थ्य एवं राजस्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि पिछली भाजपा सरकार द्वारा बंद किए गए 149 स्कूलों को प्रदेश सरकार ने दोबारा आरंभ करने का निर्णय लिया। इन स्कूलों में द्रंग विधानसभा क्षेत्र के 25 स्कूल भी शामिल हैं, जिनमें दो वरिष्ठ माध्यमिक, चार उच्च, आठ मिडल तथा अन्य प्राथमिक पाठशालाएं हैं।
यह बात शुक्रवार को कौल सिंह ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुफरी के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता करते हुए कही। इससे पहले उन्होंने सात लाख 30 हजार रुपये की लागत से निर्मित आयुर्वेदिक औषधालय कुफरी का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार द्वारा जोे पीटीए शिक्षक हटाए गए थे, उन्हें भी वर्तमान सरकार द्वारा पुन: नियुक्त करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त 62 दंत चिकित्सकों को भी पुन: बहाल किया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्रदान करने के उद्देश्य से पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा तथा पांच हजार युवाओं को गाइड का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को नैतिक, शारीरिक तथा गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से सभी स्कूलों में स्कूल प्रबंधन समितियों का गठन करने का निर्णय लिया गया है और प्रत्येक वर्ष हर स्कूल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोहों का आयोजन किया जा रहा है ताकि प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया जा सके तथा अन्य विद्यार्थी भी इससे प्रेरणा ले सकें।
उन्होंने कहा कि नसाधरा-डढवाल सड़क पर डढवाल में पुल का निर्माण किया जाएगा। दो करोड़ 25 लाख की लागत से ढलवान-बडीधार-कुफरी पेयजल योजना का निर्माण किया जाएगा। इसी प्रकार 18 करोड़ की पंजौण नाला उठाऊ पेयजल योजना का निर्माण कार्य भी शीघ्र पूरा किया जाएगा।
इस अवसर पर द्रंग कांग्रेस के अध्यक्ष जोगेंद्र गुलेरिया, जिला परिषद सदस्य रंजना देवी, ग्राम पंचायत कुफरी की प्रधान सौंफी देवी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर एसडीएम पधर विनय मोदी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डा. एबी गुप्ता, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डाव़द्या सागर, जिला कांग्रेस प्रवक्ता राकेश, द्रंग कांग्रेस के कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर ठाकुर तथा स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हेमराज भी मौजूद थे।

इनको मिला सम्मान
शैक्षणिक गतिविधियों में छठी कक्षा के आंचल, राहुल, रोहित तथा विज्येंद्र, सातवीं कक्षा की कंचन, शम्मी पटियाल, मोहित पटियाल, लवनीश ठाकुर, आठवीं कक्षा की कुमारी निधि, अक्षय तथा आस्था, नौवीं कक्षा के विजय कुमार, शिल्पा, टेक चंद, दसवीं कक्षा के गुरुदेव, दिनेश, और उदय, ग्यारहवीं कक्षा के आर्ट्स विषय में कुमारी पूजा, मंजुला और रीता तथा सांइस विषय में खेम सिंह कटारिया, विजय और सीमा, बारहवीं कक्षा के आर्ट्स विषय में वंदना, मीना तथा भुवनेश्वरी और साइंस विषय में निजू तथा पूजा को क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार से नवाजा गया। वहीं बेहतर उपस्थति का पुरस्कार छठी की बवीता, शिल्पा तथा नीधि, सातवीं के उदय कुमार, रीना, अच्छर सिंह, आठवीं की शिल्पा, लवनीश, नौवीं की लता, दसवीं के टेक चंद, ग्यारहवीं की अंजलि, तथा बारहवीं कक्षा की पूजा, रीना और कल्पना के नाम रहा। स्पोर्ट्स में जोनल टूर्नामेंट में भाग लेने वाले मोहित, थलिया राम, रोहित, राहुल मेहता, मनजीत, जालपू राम और मनीश कुमार, बैडमिंटन अंडर-19 में रमेश, पुनीत, उदय कुमार, छात्रा वर्ग खो खो में निशा, अंजना और पूजा, सुमिता, रीना, रंजना, सोमी, शिल्पू तथा कंचना, कबड्डी में कंचन और शिल्पा, ब्वायज अंडर-14 कबड्डी में मोहित पटियाल, थलिया राम तथा खो खो में रोहित कुमार को पुरस्कार मिला। वालीबाल अंडर-19 छात्र वर्ग में रमेश चंद और छात्रा वर्ग में शिल्पा कुमारी, खो खो अंडर-19 छात्र वर्ग में हरीश कुमार तथा छात्रा वर्ग में मनीषा, पूजा और अंजना को पुरस्कार से नवाजा गया। विमल सिंह को राज्य स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन रहने पर पुरस्कार मिला।

Related posts