‘पांच पंचायतें कुल्लू ब्लॉक में शामिल हों’

कुल्लू। खराहल घाटी की पांच पंचायतों के लोगाें ने उनकी पंचायतों को कुल्लू ब्लॉक में शामिल किए जाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि मनाली विधानसभा के गठन के बाद खराहल की नेउली, पूईद, चंसारी, सेउगी तथा तलोगी पंचायतों को नग्गर खंड में शामिल किया गया है। लोगों का आरोप है कि उनकी पंचायतें जिला मुख्यालय के साथ लगते खराहल क्षेत्र में आती हैं और यहां के लोगों को अपने काम निपटाने के लिए मीलों दूर पतलीकूहल पहुंचना पड़ता है। पूईद पंचायत के उपप्रधान गुप्त राम ने कहा कि नग्गर ब्लॉक में खराहल की पंचायतों को रखा जाना सही नहीं है। उन्होंने कि उनका विधानसभा क्षेत्र कुल्लू पड़ता है। सेउगी के उपप्रधान शेर सिंह, तलोगी के प्रधान दीपन कुमार तथा घाटीवासी मोहर सिंह, ओम प्रकाश, जगदीश ठाकुर, रवि, लाल चंद, डाबे राम, नितिश शर्मा, शशी किरण, रेखा, शकुंतला, मीना कुमारी आदि ने मांग की है कि कुल्लू ब्लॉक में पंचायतों को शामिल किए जाने से न केवल क्षेत्र का विकास होगा, बल्कि लोगों के समय और धन दोनों की बचत होगी।

Related posts