
कुमारसैन (शिमला)। बर्फबारी के कारण पांच दिन से बंद नेशनल हाइवे वाया नारकंडा बहाल हो गया है, लेकिन अभी केवल एक ओर से ही वाहनों को चलाया गया है। मंगलवार दोपहर बाद शिमला की ओर से रामपुर के लिए वाया नारकंडा बस भेजी गई है, जबकि रामपुर से शिमला और चंडीगढ़ जाने वाली बसों को अभी भी वाया सुन्नी ही भेजा जा रहा है।
एनएच वाया नारकंडा पांच दिन से बंद पड़ा था। इसे मंगलवार को बहाल कर दिया गया है, लेकिन सड़क में फिसलन के चलते अभी भी वाहन चालकों के लिए खतरा बना हुई है। शायद यही कारण है कि एनएच पर अभी एक ओर से ही वाहन भेजे जा रहे हैं। मंगलवार दोपहर 12 बजे पथ परिवहन निगम की बसें एक ओर से वाया नारकंडा भेजी गई हैं। आरएम रामपुर गुरबचन सिंह ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि दोपहर बाद शिमला की ओर से आने वाली बसों को वाया नारकंडा भेजा गया, जबकि रामपुर से शिमला की ओर बसें अभी भी वाया लूहरी सुन्नी होकर भेजी गईं। उन्होंने कहा कि मौसम साफ होने की कारण रात को कोहरा जम जाता है। इस कारण सड़क पर फि सलन बनी रहती है। इसके अलावा क्षेत्र के अधिकांश ग्रामीण रूट अभी भी बंद हैं
