पांच के खिलाफ मारपीट का मुकदमा

कुल्लू। भुंतर और निरमंड में मारपीट करने के चार मामले सामने आए हैं। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार पहले मामले में भुंतर थाने में जल्लूग्रां निवासी मीना कुमारी ने मामला दर्ज करवाया है कि जब वह अपने बेटे को लाने के लिए भुंतर से पारला भुंतर जा रही थी तो अज्ञात व्यक्तियों ने रास्ता रोका और मारपीट की। निरमंड की शांता देवी ने शीला देवी के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज करवाया है। निरमंड के ही रमेश कुमार ने हेमानंद नाम पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। जोना निवासी शिला देवी ने सुरशा देवी, शारदा देवी और घूंघरी देवी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।

Related posts