
नई दिल्ली। दिल्ली विवि में दाखिले की दौड़ अपने अंतिम चरण में है। आज पांचवीं लिस्ट जारी हो रही है, जिसके आधार पर दाखिले आखिरी हो सकते हैं। सामान्य के लिए तो मौके लगभग समाप्त हो ही जाएंगे। लिहाजा पांचवीं लिस्ट में छात्रों को जहां और जिस कोर्स में दाखिला मिलें जरूर ले लें। अंतिम सूची होने के कारण दाखिला रद्द करने का रिस्क बिल्कुल न लें। यदि कटऑफ में न आ पाएं और रेगुलर कॉलेज मे पढ़ने की इच्छा न हो तो स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग में दाखिला ले सकते हैं। सामान्य के लिए छठी या सातवीं कटऑफ आने की उम्मीद कम ही है। यदि किसी सूरत में दाखिला न भी हो पाए तो यह ध्यान रखें कि कई बार कॉलेज सीट खाली होने पर विज्ञापन भी जारी करते हैं।
