
जालंधर: हमेशा ही किसी न किसी बात को लेकर चर्चा में रहने वाले सिविल अस्पताल में 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस की शाम एक दिलचस्प किस्सा देखने को मिला। सिविल अस्पताल सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सिविल सर्जन दफ्तर में तैनात एक कर्मचारी जिसने स्वतंत्रता दिवस के दिन शराब का अधिक सेवन किया हुआ था, उसकी जान-पहचान वाला कोई हड्डियों वाले वार्ड में उपचाराधीन था।
शराब के नशे में धुत्त उक्त कर्मचारी उसका हाल-चाल पूछने शाम के समय हड्डियों वाले वार्ड में लेने पहुंचा तो वहां उसे एक अन्य मरीज का हालचाल पूछने आई एक सुंदर युवती के दर्शन हुए जिसे देख उक्त कर्मचारी के दिल में प्रेम जागा। जैसे ही उक्त युवती वार्ड के बाहर निकली तो पीछे ही पीछे उक्त कर्मचारी भी आने लगा। सीढिय़ों के पास उसने युवती की बाजू पकड़ कर प्रेम का इजहार करना चाहा तो युवती ने शोर मचा दिया।
बताया जाता है कि इसी दौरान वार्ड में उपचाराधीन एक मरीज के बयान लेने पहुंचे 2 पुलिस कर्मचारी सीढिय़ां चढ़ रहे थे। यह देख उन्होंने कर्मचारी को 2 थप्पड़ जड़ दिए। बदनामी के डर से उक्त कर्मचारी ने युवती से माफी मांगी और बहन कह कर जान छुड़वाई। इस बात की चर्चा सिविल अस्पताल में सुनने को मिल रही है।
